ठंड में गुड़ खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप
प्राचीन समय से हि आयुर्वेद चिकित्सा में गुड़ का महत्वपूर्ण स्थान है।गुड़ प्राकृतिक रूप से मिठास अधिक होती है।गन्ने के रस से गुड़ तैयार किया जाता है। मार्केट में आसानी से मिल जाती है। पारंपरिक तरीके से बनाया गया गुड़ और आधुनिक मशीनों से बनाया गया गुड़ में अंतर है। फैक्ट्रियां के गुड़ में मिलावटी होती है और पारंपरिक तरीके से बनाया गया गुड़ शुद्ध रूप में होती है। गुड़ की तासीर गर्म होती है । शरीर में गर्मी प्रदान करता है इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन लाभकारी होता है। गुड़ में कैल्शियम ,फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मिनरल की मात्रा भरपूर होता है। इस पौष्टिक खाद्य पदार्थ को हमारे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
गुड़ खाने के फायदे के बारे में जानते हैं
- सर्दी और खांसी में लाभदायक - गुड़ की तासीर गर्म होती है ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या बना रहता है। गुड़ को अदरक, तुलसी के पत्ते, हल्दी के साथ ले सकते हैं।गुड़ को गर्म पानी या दूध के साथ लेने से लाभकारी होता है।
- पाचन क्रिया को मजबूत करता है - गुड़ की तासीर गर्म होती है , इसलिए पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करता है,अपच, एसिडिटी, गैस, बदहजमी,कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है।इसे सुबह नाश्ते के साथ दूध या गर्म पानी के साथ लेने से फायदा होता है।
- हड्डियों को मजबूत करता है - गुड़ में कैल्शियम फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है, हमारे हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
- खून बढ़ाने में मदद करता है - गुड़ में आयरन की मात्रा भरपूर होता है, खून की कमी को दूर करता है, हिमोग्लोबिन की स्तर को बढ़ाता है,एनिमिया को ठीक करने में मदद करता है।
- शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है - गुड़ की तासीर गर्म होती है, शरीर में ऊर्जा उत्पन्न करने में मदद करता है।
गुड़ का सेवन करने का सही तरीका
- सुबह नाश्ते के रूप में दूध के साथ या गुनगुने गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।
- दोपहर के भोजन करने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ अवश्य खाएं।
- जब चाय या काफी पीने का मन करे तो शक्कर के जगह गुड़ उपयोग करें।
- योग या व्यायाम के बाद एक टुकड़ा गुड़ खाना चाहिए।
गुड़ कब और किसे नहीं खाना चाहिए
- गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मी के मौसम में खाने से बचना चाहिए।
- डाइबिटीज के मरीज को सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिये।
- रात में सोने से पहले गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए।
- वजन कम करना चाहते हैं तो गुड़ का सेवन कम मात्रा में करें।
अस्वीकरण
उपर दिए गए लेख में गुड़ के सेवन के बारे में जानकारी दी गई है, गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए व्यक्ति के शारिरिक क्षमता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। इस लेख में किसी भी तरह के बिमारी को ठीक करने वाले दावा नहीं किया गया है। अपने बिमारी का डाक्टर खुद बनें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
