मौसमी जंगली फूट्टू (मशरूम )खा रहे हैं तो सावधान
बरसात के मौसम में ऐसे अनेक आर्गेनिक, पौष्टिक, सब्जीयां पाई जाती है, हम बात करने वाले हैं जंगली फूट्टू की जो बरसात के मौसम में सबसे अधिक लोकप्रिय और अधिक मांग की जाने वाली सब्जी है। बाजार में सबसे अधिक मांग है साथ ही साथ महंगी भी होती है। गांव के लोग इसे एकत्रित कर बाजार तक पहुंचाते हैं।इसे खाने में स्वादिष्ट और पोशक तत्व भरपूर होती है।इसे खाने के साथ साथ ऐसे कई दिक्कतें का सामना करना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में
1 ज़हरीले फूट्टू(मशरूम )से फूड प्वाइजनिंग होती है - जंगल में ऐसे अनेक प्रजातियां फूट्टू पाई जाती है, जिसमें से कुछ खाने योग्य होते हैं और कुछ नहीं खाने योग्य होते हैं जिसे खाने से उल्टी-दस्त पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है, समय पर उपचार न हो तो जान भी जा सकते हैं।
2 पेट की समस्या हो सकती है - जंगली फूट्टू (मशरूम)में अधिक मात्रा में नमी होती है, इसे अच्छी तरह से नहीं धोने से या फिर अधपके खाने से अजीर्ण, गैस, उल्टी-दस्त, कब्ज , फूड इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।
3 फंगस और बैक्टीरिया की अधिकता - बरसात के मौसम में जंगली फूट्टू में अधिक नमी होती है जिसके कारण फंगल और बैक्टीरियल तत्व जल्दी लग जाती है । 1-2 दिन पुराना फूट्टू खाना और अधिक खतरनाक है।
4 एलर्जी और स्किन की समस्या - कुछ लोगों को फूट्टू खाने से एलर्जी होती है। खाने के बाद शरीर में खुजली और सूजन हो सकती है।
तो क्या करें ?
बाजार वाले फूट्टू ही खायें खेती वाले बटन मशरूम खाने में सबसे अधिक सुरक्षित है ।
अनजान जंगली फूट्टू खाने से बचें ,जब तक उसकी पहचान न हो जाए तब तक उसे न खाएं।
अच्छी तरह से साफ पानी से धोएं और 15-20 मिनट तक पकाकर खाएं।
उल्टी-दस्त, पेट दर्द, एलर्जी की लक्षण दिखे तो डाक्टर को दिखाएं और उपचार करें।
नोट - यह लेख सामान्य जानकारी के लिए बनाया गया है इसमें किसी भी तरह की दावा नहीं किया गया है।बरसात के मौसम में जंगली ज़हरीले फूट्टू खाने से ऐसे कई केस आते हैं ।
